भूलकर भी सुबह नाश्ते में न करें ये 3 गलतियां, वरना सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए सुबह नाश्ता आप जरुर करते हैं। सही समय पर ब्रेकफास्ट किया जाए तो यह सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। हालांकि, कई ऐसे लोग है, जो सुबह का नाश्ता को स्किप कर देते हैं या नाश्ते के दौरान कुछ गलतियां कर देते हैं, तो इस लेख को जरुर पढ़ें। हम आपको बताएंगे कि नाश्ता सही करने का तरीका।
नाश्ते में फलों को शामिल करना
यदि आप ब्रेकफास्ट में दलिया, ओट्स, म्यूसली, पनीर, टोफू, चने और स्प्राइट्स जैसे पौष्टिक आहार खाते हैं, तो इनके साथ फलों को कभी न खाएं। यह गलती करने से बचें। अगर आप नाश्ते में अन्य चीजों के साथ फलों को मिलाकर खाने से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ती है। यदि आप जरुरत से ज्यादा कैलोरी ले लेते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है या फिर ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
नाश्ते के साथ कॉफी पीना
आप भी सुबह के नाश्ते में पराठे, ओट्स या अन्य का सेवन करते हैं, तो इसके साथ कॉफी पीने से बचें। दरअसल, नाश्ते में कॉफी पीने से आपके द्वारा खाए जाने वाले अन्य पोषक तत्वों की मात्रा शरीर को ठीक से नहीं मिल पाती। इस वजह से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो सकता है। इससे आपको आयरन की कमी भी हो सकती है।
हाई कार्ब फूड्स का खाना
नाश्ते में हाई कार्ब फूड्स बिल्कुल ही न खाएं। हाई कार्ब फूड्स शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ाते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपक ब्लड शुगर लेवल बढ़ेगा साथ ही वजन भी बढ़ेगा। आप हाई कार्ब वाले फूड्स का सेवन न करें।
Post navigation
Posted in: