Breaking News

सर्दियों में कच्चा स्प्राउट्स खाना जहर के सामान है, हेल्थ को पहुंचाता नुकसान

शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए प्रतिदिन हेल्दी ब्रेकफस्ट जरुर करते हैं। सुबह-सुबह नाश्ते में पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड का सेवन जरुर करते हैं। अगर आप भी सर्दियों में कच्चा स्प्राउट्स खाते हैं, तो इससे शरीर को काफी नकुसान होता है। वैसे तो स्प्राउट्स को सुपरफूड माना जाता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम से लेकर सारे जरुरी मिनरल्स आसानी से देखने को मिल जाते हैं। यदि आप कच्चा स्प्राउट्स का सेवन सर्दियों में कर रहे हैं तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए आपको बताते हैं कच्चे स्प्राउट्स खाने से क्या नकुसान होते हैं।
स्प्राउट्स में होते हैं हार्मफुल बैक्टीरिया
अगर आप भी चना, मूंग, मूंगफली को अंकुरित करके खाते हैं तो इसके फायदे के साथ ही काफी नुकसान भी होते हैं। कई बार इन अंकुरित अनाज में बैक्टीरिया पनपना शुरु हो जाता है। बता दें कि, गर्म और नमी वाले माहौल में इसमें ई कोलाई और सल्मोनेला जैसे हार्मफुल बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। क्योंकि अनाज को कई दिनों तक रखने से नमी और गर्माहट आने लगती है, जिससे बैक्टीरिया बनने लगते है। आइए जानते हैं इसके नुकसान
पेट संबंधित समस्याएं होती है
माना जाता है कि सर्दियों में कच्चे स्प्राउट्स खाना सर्दियों को नुकसान होता है। सर्दियों के दौरान पेट की अग्नि मंद होने लगती है। जिस कारण से कच्चे स्प्राउट्स को पचने में लगता है। इसके सेवन से गैस, एसिडिटी, ब्लॉटिंग और डायरिया जैसी समस्या हो सकती है।
कफ और जुकाम होता है
सर्दियों में स्प्राउट्स खाने से नुकसान हो सकता है। कच्चे स्प्राउट्स की तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से शरीर में कफ बढ़ने का खतरा रहता है। स्प्राउट्स खाने से जुकाम हो सकता है और गैस भी बन सकती है।
गैस बनने लगती है
स्प्राउट्स में सबसे अधिक फाइबर पाया जाता है। सर्दियों के दौरान इसे डाइजेस्ट ना होने के कारण से आंतों में स्प्राउट्स बिना पचे ही पड़ा रह जाता है और फर्मेंट होकर गैस बनने लगती है। जिससे आप डिसकंफर्ट वाली फीलिंग हो सकती है।

Loading

Back
Messenger