Breaking News

Summer में दही खाते वक्त न करें ये Common Mistake, सेहत को होगा भारी नुकसान

गर्मियों के मौसम में दही का सेवन करना पाचन, हाइड्रेशन और गट हेल्थ के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। क्योंकि दही में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और गुड बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) पाए जाते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करते हैं और शरीर को भी ठंडक पहुंचाता है। भीषण गर्मी में दही का सेवन करने से बॉडी का तापमान संतुलित रहता है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। समर सीजन में दही खाना आमतौर पर काफी फायदेमंद माना जाता है, हालांकि यह जब भी अच्छा माना जाता है जब आप इसे सही तरीके और समय पर खाना पसंद करें। गर्मियों में दही खाया तो सेहत अच्छी बनेंगी या बिगड़ेगी, यह आपको बताते हैं।
गर्मियों में दही खाने के फायदे
दही खाने से पेट हल्का और सुपाच्य होता है, इसलिए यह एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है। जब आप लस्सी, छाछ या रायता के रुप में दही का सेवन करते हैं, तो ज्यादा फायदे मिलते हैं, क्योंकि ये शरीर को हाइड्रेट करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाता है। गौरतलब है कि प्रोबायोटिक्स आंतों के गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। 
गट हेल्थ के लिए दही का सेवन करना अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स आंतों के माइक्रोबायोम को संतुलित रखते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है और शरीर पोषक तत्वों को प्रभावी तरीके से अवशोषित करता है। प्रतिदिन दही का सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग और इर्रिटेबल बॉवेल जैसी समस्याओं में राहत दिलाता है। इसके साथ ही हेल्थ पाचन तंत्र मानसिक स्वास्थ्य को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है, जो कि ऊर्जा और मूड बेहतर रहता है।
गर्मियों में दही खाने का सही तरीका
– रात के समय दही खाने से आप बीमार हो सकते हैं या फिर सर्दी-खांसी, गले में खराश, और कफ की समस्या हो सकती है। सबसे बेहतर है कि आप दिन में दही का सेवन करें।
– इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ही ज्यादा खट्टा या बासी दही खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पेट में गैस, जलन या इंफेक्शन का कारण बन सकता है।
– जिन लोगों के लैक्टोज इंटॉलरेंस, एलर्जी या बार-बार सर्दी-जुकाम की समस्या होती है, उन्हें दही को सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।
– हमेशा दही को ताजा ही खाएं और लंबे समय से बाहर रखा हुआ दही का सेवन बिल्कुल भी न करें, क्योंकि गर्मी में यह जल्दी खराब होता है। 
गौरतलब है कि गर्मी में दही खाना काफी सुरक्षित है लेकिन इसको हमेशा सही मात्रा में ही सेवन करें, तो यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद मानी जाएगी और आपको गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही आपका गट हेल्थ भी स्ट्रांग बना रहेगा। 

Loading

Back
Messenger