Breaking News

Health Tips: Female Fertility के लिए ‘चमत्कार’ हैं ये 3 चीजें, Ghee के साथ ऐसे खाएं, जल्द मिलेगी Good News

जब कोई कपल पेरेंट्स बनने की प्लानिंग करता है। तो हर किसी के लिए यह अनुभव अलग हो सकता है। कई महिलाओं के लिए कंसीव करना मुश्किल होता है, तो कुछ महिलाओं के लिए आसान होता है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। कई महिलाओं को अपने ओव्युलेशन डेज के बारे में नहीं पता होता है। वह नहीं जानती हैं कि किन दिनों इंटिमेट होने से प्रेग्नेंसी के चांसेज बढ़ते हैं। तो वहीं कुछ मामलों में हेल्थ कंडीशन भी कंसीव करने की राह में अड़चन पैदा करता है।
सही खानपान या लाइफस्टाइल अनियमित न होने से महिला और पुरुषों की फर्टिलिटी पर असर पड़ता है। वहीं महिलाओं के खानपान का सीधा असर उनके हार्मोन्स और शरीर में जरूरी न्यूट्रिशन के लेवल पर होता है। जिस कारण फर्टिलिटी भी प्रभावित होती है। महिलाओं की हेल्थ के लिए घी, खजूर और अंजीर तीनों चीजें फायदेमंद होते हैं। इससे फर्टिलिटी में सुधार हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसके फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं और साथ ही यह भी जानेंगे कि इसको डाइट में कैसे शामिल करना है।

इसे भी पढ़ें: Yoga For Fatty Liver: Fatty Liver की समस्या का रामबाण इलाज, ये 5 Yoga आसन देंगे Liver को नई जिंदगी

फर्टिलिटी सुधारने में मदद कर सकता है ये देसी नुस्खा

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक यह देसी नुस्खा फर्टिलिटी के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। इसके लिए आपको 1 चम्मच घी, 1 भीगा हुआ अंजीर और खजूर सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ लें।
बता दें कि खजूर में विटामिन बी6, फाइटोएस्ट्रोजन, आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है। यह ओव्युलेशन को सुधारने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है।
वहीं खजूर रिप्रोडक्टिव हेल्थ को मजबूत बनाता है। यह पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करता है और फर्टिलिटी को सुधारने में सहायता करता है। यह शरीर को कंसीव करने के लिए तैयार करता है।
अंजीर महिलाओं की फर्टिलिटी को सुधारने में सहायता करता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह हार्मोन्स को बैलेंस करने में सहायता करता है। इसके सेवन से गर्भाशय की हेल्थ बेहतर होती है और रिप्रोडक्टिव सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में शरीर को ताकत मिलती है।
इसके साथ ही घी हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। यह पीरियड्स को नियमित करने के साथ रिप्रोडक्टिव टिश्यूज को पोषण देने का काम करता है। इसके सेवन से कंसीव करने की क्षमता बढ़ती है।

Loading

Back
Messenger