![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के एक विश्वविद्यालय में युवाओं से रिश्तों…
वाराणसी में भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विंग्स ओवर गंगा एयर…
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को रामपुर जेल में पार्टी नेता आजम खान…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान दीप्ति शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी…
सीआईएसएफ में खेल के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए…
(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 22 अक्टूबर पाकिस्तान और यूरोपीय संघ (ईयू) ने सभी तरह के आतंकवाद…
ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी तेज गेंदबाज मेगन शट को दवा के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का…
आजकल युवाओं में याददाश्त शक्ति धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। आज के यूथ में बुढ़ावे जैसी समस्याएं काफी देखने को मिल रही है, जैसे कि जोड़ों में दर्द, चीजों को भूलना और कमजोरी महसूस होना। 20-30 साल की उम्र के लोगों में भूलने की आदत हो चुकी है।
कई बार आपको भी ऑफिस का कोई भी काम आपको याद नहीं रहता होगा या घर का कोई भी जरुरी काम आप भूल ही जाते होंगे। अक्सर लोग बात करते-करते ही भूल जाते हैं कि वो क्या कहना चाहते थे। दरअसल, इन चीजों को आम मामूली समझकर जरा भी इग्नोर न करें।
युवाओं में क्यों बढ़ती जा रही है भूलने की आदत?
– आजकल लाइफस्टाइल से संबंधित कई फैक्टर्स के कारण युवाओं में मेमोरी से जुड़ी दिक्कते बढ़ती जा रही हैं। आज के लोगों में डिप्रेशन सबसे बड़ा जोखिम कारक बना हुआ है, जो ब्रेन हेल्थ, मेमोरी और मेंटल हेल्थ प्रभावित करता है।
– लंबे समय से तनाव में रहने के कारण और नींद की कमी के कारण हमारी मेंटल हेल्थ खराब हो जाती है। इस कारण से कुछ चीजों को याद रखने में मुश्किल होता है। अक्सर तनाव के कारण हमारे दिमाग में इतना प्रेशर हो जाता है कि वो और कामों को सही ढंग से याद नहीं कर पाता है।
– जिसके बाद दिमाग की जानकारी को इकट्ठा करने और याद करने की क्षमता कम होने लगती है। इसके साथ ही, हाई बीपी, डायबिटीज और खराब हार्ट हेल्थ का भी दिमाग के ब्लड फ्लो पर असर होता है और चीजों को याद रखने में मुश्किल होने लगती है।
– इसके अलावा, न्यूट्रिशन की कमी के कारण विटामिन बी 1 और बी 12 का लेवल कम होना, ज्यादा एल्कोहल का सेवन और स्मोकिंग भी नर्वस सिस्टम को कमजोर कर देता है।
– वैसे कुछ दवाओं के सेवन से कई बार चीजों को याद रखने में मुश्किल हो जाता है। असल में जीवनशैली में बदलाव, स्ट्रेस को मैनेज करना, रेगुलर एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
