Breaking News

Rio Olympic Park में लगी भीषण आग, 80 Fire Fighters ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा

रियो डी जिनेरियो के ओलंपिक पार्क वेलोड्रोम में बुधवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 80 दमकलकर्मियों और 20 गाड़ियों को आपात स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भेजा गया।
‘रियो स्टेट मिलिट्री फायर डिपार्टमेंट’ ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और यह अधिकतर आयोजन स्थल की ‘फैब्रिक’ की छत तक ही सीमित रही।

किसी के घायल होने की खबर नहीं है और इमारत का अंदर का हिस्सा भी सुरक्षित है जिसमें ओलंपिक संग्रहालय भी शामिल है।
मौजूदा घटना के कारण की जांच चल रही है लेकिन इस स्थल की छत पर आग लगने का इतिहास रहा है। वर्ष 2017 में भी दो बार ऐसे ही लाग लगी थी।

दोनों ही बार उड़ाने वाली कागज की लालटेन गिरने से आग लगी थीं।
ओलंपिक खेल 2016 के दौरान ट्रैक साइकिलिंग की मेजबानी करने के बाद से वेलोड्रोम ब्राजील की राष्ट्रीय साइकिलिंग और भारोत्तोलन टीम के लिए एक मुख्य ट्रेनिंग स्थल के तौर पर काम कर रहा है।

Loading

Back
Messenger