Breaking News

Premier League में Aston Villa का धमाल, Liverpool को हराकर Champions League का टिकट पक्का किया

ओली वाटकिंस के दो गोल की मदद से एस्टन विला ने प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में लिवरपूल को 4-2 से हराकर अगले साल की चैंपियंस लीग में अपनी जगह पक्की कर ली।
विला ने इस जीत से अगले सप्ताह होने वाले यूरोपा लीग के फाइनल के लिए भी अपनी पुख्ता तैयारियों का सबूत पेश किया। यूरोपा लीग के निर्णायक मुकाबले में विला का सामना फ्रीबर्ग से होगा।

विला ने इस जीत से प्रीमियर लीग में शीर्ष पांच में जगह पक्की कर ली है। उसके अभी 37 मैच में 62 अंक है और वह आर्सेनल (79), मैनचेस्टर सिटी (77) और मैनचेस्टर यूनाइटेड (65) के बाद चौथे स्थान पर है। लिवरपूल 59 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

वाटकिंस ने 56वें और 72वें मिनट में गोल किये। उनके अलावा विला की तरफ से मोर्गन रोजर्स (41वें) और जॉन मैकगिन (88वें) ने गोल दागे। लिवरपूल की तरफ से दोनों गोल वर्जिल वान डिज्क (51वें और 90वें) ने किये।

Loading

Back
Messenger