![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
शतरंज की दुनिया में इस वक्त मुकाबला काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया, जहां भारतीय…
आर्सेनल को एफए कप में करारा झटका लगा है। दूसरी श्रेणी की टीम साउथैम्पटन ने…
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हालात और ज्यादा गंभीर होते नजर आ रहे…
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जहां अमेरिका ने…
अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक…
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है।…
ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि…
पर्थ । आस्ट्रेलिया के कोच और चयनकर्ता एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा है कि पहले टेस्ट में भारत के हाथों 295 रन से हारने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा हालांकि हरमनमौला मिचेल मार्श की फिटनेस को लेकर चिंतायें हैं। मैकडोनाल्ड ने बताया कि उनकी टीम छह दिसंबर से शुरू हो रहे दिन रात के टेस्ट के लिये पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से पहले ही एडीलेड पहुंचेंगी ताकि अतिरिक्त अभ्यास कर सके। उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘ पर्थ टेस्ट के लिये जो लोग चेंज रूम में थे, वही एडीलेड में भी होंगे। बदलाव करने पर हमेशा विचार होता है लेकिन हालात के अनुसार टीम चुनी जाती है।’’
सितंबर में इंग्लैंड के सीमित ओवरों के दौरे के बाद से फिटनेस समस्या से जूझ रहे मार्श ने पहले टेस्ट में सिर्फ 17 ओवर डाले और तीन विकेट लिये। मैकडोनाल्ड ने कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि पहले टेस्ट में उसका प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था। हमें उसकी फिटनेस पर नजर रखनी होगी।’’
पिछली दस टेस्ट पारियों में 13 . 66 की औसत से ही रन बना सके मार्नस लाबुशेन का बचाव करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों के कैरियर के उतार चढाव पर लगातार बात होती रहती है। खराब दौर आते हैं लेकिन वह जल्दी ही फॉर्म में लौटेगा। हमें उसकी क्षमता पर यकीन है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसकी हमें जरूरत है।’’ करारी हार के बावजूद उन्होंने कहा कि टीम का मनोबल मजबूत है। उन्होंने कहा ,‘‘ हमें इस हार की जिम्मेदारी लेनी होगी। हम कोचों को भी। इस हार के बावजूद टीम का मनोबल ऊंचा है।हमारी रणनीति सही थी लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका।
