Breaking News

ऐड शूट में भी कैच नहीं पकड़ पाए बाबर आजम, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं ट्रोल- Video

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज हो चुका है। वहीं इस लीग की सभी 8 टीमें खिताब जीतने  के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। इस कड़ी में सबकी नजरें पेशावर जल्मी के कप्तान और पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पर टिकी हैं। चाह नेट प्रैक्टिस हो या कोई शूट, कैमरे हमेशा बाबर का पीछा करते हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसे लेकर बाबर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं। 
दरअसल, अपनी टीम के पहले मैच से पहले बाबर आजम एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे। शूट की डिमांड थी कि बाबर को अपनी दाईं ओर डाइव लगाकर एक कैच पकड़ना है। उनकी सुरक्षा के लिए नीचे दो फो के गद्दे भी बिछाए गए थे। जैसे ही गेंद उनकी तरफ फेंकी गई बाबर ने गद्दों पर डाइव तो मारी लेकिन कैच नहीं पकड़ पाए। 
इस एड शूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। लोगों ने बाबर को निशाने पर ले लिया। यूजर्स का कहना है कि बाबर ना तो मैच में कैच पकड़ पाते हैं और ना ही ऐड शूट में कैच पकड़ पा रहे हैं। 

फिलहाल, इस बार पीएसएल बिना दर्शकों के स्टेडियम में खेला जा रहा है। मिडिल ईस्ट में गहराए तेल सकंट के कारण और पाकिस्तान में तेल की कमी के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल को बिना दर्शकों के स्टेडियम में कराने का ऐलान किया। इस पर बाबर ने भी माना था कि स्टेडियम में फैंस की कमी खलेगी। 

Loading

Back
Messenger