Breaking News

इस ODI सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे रोहित-विराट, BCCI ने जारी किया आधिकारिक शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम इंडिया जून महीने में अपने घर पर एक नई चुनौती के लिए तैयार होगी। टीम इंडिया आईपीएल 2026 के बाद जून महीने में अपने घर पर क नई चुनौती के लिए तैयार होगी। इस बार टीम इंडिया का मुकाबला अफगानिस्तान से होने जा रहा है जो कई मायने में खास होने वाला है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए दिखेंगे। 
टीम इंडिया ने अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ कई बार आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप जैसे बड़े मंचों पर वनडे मुकाबले खेले हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच आज तक कोई भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं खेली गई है। यही कारण है कि जून 2026 में होने वाली ये तीन मैचों की वनडे सीरीज इतिहास में पहली बार दर्ज होगी।  
वहीं इस दौरान एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ में 6 जून से 10 जून के बीत दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच ये सिर्फ दूसरा टेस्ट मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक ही टेस्ट खेला गया था, जो साल 2018 में हुआ था। यही नहीं 2018 का ये टेस्ट अफगानिस्तान क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट भी था। 
इस टेस्ट मैच के बाद दोनों के बीच 14 जून सेऐतिहासिक वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। जिसकापहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच लखनऊ में और तीसरा मुकाबला चेन्नई में आयोजित होगा। ये सीरीज अफगानिस्तान टीम के लिए बड़ी परीक्षा साबित हो सकती है। इसका कारण है कि अफगानिस्तान को दुनिया की मजबूत टीमों में से एक भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलने का मौका मिलेगा। 
भारत- अफगानिस्तान वनडे सीरीज
पहला वनडे- 14 जून 2026, धर्मशाला
दूसरा वनडे- 17 जून 2026, लखनऊ
तीसरा वनडे- 20 जून 2026, चेन्नई
वहीं टीम इंडिया के लिए ये सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों की दिशा में पहला कदम मानी जा रही है। 

Loading

Back
Messenger