Breaking News

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच गत चैंपियन टीम आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हर बार आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होता है लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा। आईपीएल के 19वें सीजन के लिए बीसीसीआई ने ये फैसला लिया है। 
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सीजन आरसीबी के पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के बाद बेंगलुरु में 4 जून 2025 को हुई भगदड़ में 11 जाने चली गई थी। जिसे लेकर अब बीसीसीआई ने उस घटना में 11 पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को रद्द करने का फैसला किया है। 
हालांकि, बीसीसीआई के पास प्लान बी भी तैयार है। ओपनिंग सेरेमनी की जगह इस बार भव्य क्लोजिंग सेरेमनी होगी। 28 मार्च को ओपनिंग सेरेमनी नहीं, लेकिन बीसीसीआई 31 मई को एक भव्य समापन समारोह आयोजित करने की योजना बना रही है। 
इस दौरान बीसीसीआई ने कहा कि, पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना के कारण, आईपीएल 2026 के ओपनिंग डे पर कोई औपचारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। बीसीसीआई 4 जू 2025 को हुई उस त्रासदी में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत में कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहा है। हालांकि, बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल क्लोजिंग सेरेमनी यानी फाइनल के दिन एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। 

Loading

Back
Messenger