दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह यूएस ओपन के लोगो के सामने दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर का शीर्षक था ‘चलिए शुरू करते हैं।’ सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्काराज़ अप्रैल से ही दाहिनी कलाई की चोट के कारण बाहर हैं।
इस कारण वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। अल्काराज़ ने पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में यानिक सिनर को हराकर दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीता था। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन भी जीता, लेकिन बार्सिलोना ओपन में अपना पहला मैच जीतने के बाद वह टूर्नामेंट से हट गए।
इसे भी पढ़ें: US Open एकल विजेताओं को मिलेंगे रिकॉर्ड 55 लाख डॉलर, कुल राशि 10.8 करोड़ हुई
खेल से बाहर रहने के बावजूद वह विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
![]()

