आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ी और फैंस दोनों ही जमकर तैयारी कर रहे हैं। वहीं लगभग 15 महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने भी तैयारी शुरु कर दी हैं। वह समय-समय पर सोशल मीडिया पर जिम वाले वीडियो फैंस के संग शेयर करते हैं। जिस पर फैंस भी उन पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो पंत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
लंबे समय बाद पंत मैदान पर लौटने के लिए तैयार बैठे हैं। वह आईपीएल 2024 में खेलते नजर आएंगे। इससे पहले वह खुद को पूरी तरह तैयार कर रहे हैं और जिम में जमकर पसीना भी बहा रहे हैं। पंत ने जो वीडियो में हाल ही में शेयर किया है उसमे वह अलग-अलग तरह की कई एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने खास तरह का मास्क भी पहना हुआ है। वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे अब तक 50 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और 3 मिलियन से अधिक लोग इसे देख चुके हैं।
View this post on InstagramA post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)
![]()

