Breaking News

FIFA World Cup 2026 | स्पेन ने रचा फीफा विश्व कप में नया इतिहास! लगातार 6 क्लीन शीट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दीवार बने गोलकीपर उनाई साइमन

स्पेनिश फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप में अपनी अभेद्य रक्षात्मक दीवार (Defense) के दम पर इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों से दर्ज करा लिया है। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोमवार को पुर्तगाल पर 1-0 की रोमांचक जीत दर्ज करने के साथ ही स्पेन ने विश्व कप इतिहास में लगातार छह मैचों में ‘क्लीन शीट’ (बिना एक भी गोल खाए मुकाबला जीतना या ड्रॉ खेलना) रखने का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इसके साथ ही टीम के स्टार गोलकीपर उनाई साइमन ने लगातार 609 मिनट तक गोल न खाने का एक नया और अटूट वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: Stock Market Opening | शेयर बाजार में तेजी! सेंसेक्स 176 अंक और निफ्टी 34 अंक उछला, आईटी शेयरों में आई बहार; ट्रेंट 9.8% टूटा

 

स्पेन ने इस उपलब्धि के साथ 1990 में इटली और 2006-10 के दौरान स्विट्जरलैंड के लगातार पांच क्लीन शीट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। स्पेन का यह सिलसिला 2022 विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ 0-0 के ड्रॉ से शुरू हुआ था। हालांकि उस मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट के जरिए मोरक्को अगले दौर में पहुंच गया था।
मौजूदा विश्व कप में स्पेन ने ग्रुप चरण के पहले मैच में केप वर्डे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला।

इसके बाद टीम ने लगातार चार मुकाबलों में विपक्षी टीम को गोल करने का मौका नहीं दिया और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने लगातार 609 मिनट तक गोल नहीं खाने का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने नॉकआउट चरण के पहले मुकाबले में ही ऑस्ट्रिया पर 3-0 की जीत के दौरान 517 मिनट के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था।
इससे पहले यह रिकॉर्ड इटली के महान गोलकीपर वाल्टर जेंगा के नाम था, जिन्होंने 1990 विश्व कप में लगातार पांच क्लीन शीट के साथ 517 मिनट तक विपक्षी टीम को गोल नहीं करने दिया था।

इसे भी पढ़ें: रुपये में शानदार मजबूती! डॉलर के मुकाबले 15 पैसे सुधरा, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार का सेंटिमेंट मजबूत

साइमन का यह शानदार सिलसिला 2022 विश्व कप में जापान के खिलाफ 2-1 की हार के दौरान खाए गए गोल के बाद शुरू हुआ था।
पुर्तगाल के खिलाफ मुकाबले से पहले साइमन ने पूरे टूर्नामेंट में केवल चार गोल बचाये थे, जबकि ऑस्ट्रिया के खिलाफ पिछले मैच में विपक्षी टीम एक भी शॉट लक्ष्य पर नहीं लगा सकी थी।
पुर्तगाल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पहले हाफ में दो बार स्पेन के गोल पर खतरा पैदा किया, लेकिन साइमन दोनों मौकों पर दीवार बनकर खड़े रहे।
दूसरे प्रयास में उन्होंने हवा में छलांग लगाते हुए दोनों हाथों से शानदार बचाव किया। साइमन के इस बेहतरीन बचाव ने स्पेन की बढ़त और ऐतिहासिक क्लीन शीट का सिलसिला बरकरार रखा।

Loading

Back
Messenger