![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
पुझल केंद्रीय जेल से इस सप्ताह अलग-अलग घटनाओं में फरार हुए दो कैदियों को विशेष…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैफे मालिक शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि…
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं और सरयू तट के 56…
भारत और पोलैंड ने रक्षा, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में संबंधों को मजबूत…
(फाइल फोटो के साथ) देहरादून, 22 अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियाई पैरा खेल 2026 में कांस्य पदक जीतने…
हार्दिक पंड्या अक्सर किसी ना किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने खेल के लिए तो कभी अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चाएं उनके पीछे-पीछे मंडराती रहती हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर हार्दिक पंड्या सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। क्योंकि इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे जानकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल, हार्दिक पंड्या ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ से जो वादा किया था वो पूरा कर लिया है।
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान हार्दिक पंड्या का भी अहम रोल रहा था। पंड्या ने इस वर्ल्ड कप की तैयारी वानखेड़े में की थी। जहां स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ ने पांड्या की तैयारी के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई थी और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी थी।
हार्दिक पंड्या ने इस दौरान कहा था कि वह ग्राउंडस्टाफ का कर्ज जरूर चुकाएंगे। पंड्या ने अपना वादा निभाया। उन्होंने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित किया। टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी ने हर किसी को तोहफे दिए और आर्थिक मदद भी की।
