मुंबई। मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने गुरूवार को यहां हीरो आई लीग 2022-23 मुंबई केंक्रे एफसी पर 3-0 से जीत दर्ज की।
यह मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब की इस सत्र में पहली जीत है।
उसके लिये मिरलान मुर्जाएव ने 34वें मिनट में पहला गोल किया।
इसे भी पढ़ें: Hockey World Cup 2023 में वेल्स पर भारत की जीत, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड को देनी होगी मात
क्रिस्टी डेविस ने दूसरे हाफ के पांच मिनट के अंदर गोल कर टीम के लिये दूसरा गोल दागा।
मार्कस जोसफ ने 60वें मिनट में टीम को 3-0 से बढ़त दिलायी।