Breaking News

IND vs NED T20 World Cup 2026 LIVE: Netherlands के खिलाफ Team India की ‘ड्रेस रिहर्सल’, टॉस जीतकर पहले बैटिंग

विश्व की नंबर 1 टी20 टीम भारत आज आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए के अपने चौथे और अंतिम मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी। भारत ग्रुप ए से सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है, और नीदरलैंड्स की अगले दौर में क्वालीफाई करने की दौड़ लगभग खत्म हो चुकी है। अहमदाबाद में खेला जाने वाला आज का मैच भारतीय टीम प्रबंधन के लिए रविवार को इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले रोमांचक सुपर 8 मैच से पहले बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में बुधवार को यहां नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने दो बदलाव करते हुए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को एकादश में शामिल किया है। नीदरलैंड ने एक बदलाव करते हुए नोह क्रोस को एकादश में जगह दी है।

Loading

Back
Messenger