Breaking News

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, वरुण चक्रवर्ती का कटेगा पत्ता

भारतीय क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं अब रविवार, 8 मार्च को भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेलना है। इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था। इस दौरान संजू सैमसन ने बेहतरीन पारी खेली जिस कारण वो बेहतरीन फॉर्म में है। जसप्रीत बुमराह से लेकर शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने भी अपना-अपना योगदान बखूबी निभाया है। 
अब भारत को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनकर इतिहास रचना है तो उसे 8 मार्च को न्यूजीलैंड की चुनौती से पार पाना होगा। लेकिन खिताबी भिड़ंत से पहले टीम इंडिया की कई सारी खामियां दुनिया के सामने उजागर हुई हैं, जिनके कारण से भारत को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ सकता है। 
वरुण चक्रवर्ती का कटेगा पत्ता!
टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आलोचकों के निशाने पर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे। पिछले चारों मैचों में उन्होंने विकेट तो लिया है लेकिन जकर रन भी खर्च किए हैं। वाशिंगटन सुंदर को स्पिन गेंदबाजी विकल्प और चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा सकता है। लेकिन टीम इंडिया मैनेजमेंट शायदही उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करेगा। बता दें कि, वरुण अभी टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 
दूसरी ओर मैनेजमेंट ने लगातार अभिषेक शर्मा पर भी भरोसा दिखाया है और फाइनल में भी उन्हें अवश्य ही मौका मिलेगा। दूसरी ओर संजू सैमसन और ईशान किशन भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं। मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने लगातार छोटी लेकिन अहम पारी खेली हैं। गेंदबाजी लाइन अप में भी किसी बदलाव की उम्मीद कम है। जसप्रती बुमराह अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या तीन तेज गेंदबाजी विकल्प होंगे, वहीं वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल स्पिन का भार संभालते हुए नजर आ सकते हैं। 
फाइनल में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

Loading

Back
Messenger