Breaking News

17वीं टेस्ट सीरीज जीतकर भारत ने बनाए कई रिकॉर्ड्स, रोहित ने द्रविड़ को छोड़ा पीछे

सोमवार को भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में पांच विकेट से मात देकर सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम को रांची के मैदान पर 192 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने चौथे दिन हासिल किया। रोहित ब्रिगेड एक समय मुश्किल में थी लेकिन शुबमन गिल (52 नाबाद) और ध्रुव जुरेल (39 नाबाद) ने 72 रन की अटूट साझेदारी कर अंग्रेजों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इसके साथ टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। 
भारत ने घर पर लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीती है। भारत ने घर पर आखिरी सीरीज 2012-13 में गंवाई थी। जब इंग्लैंड ने 2-1 से बाजी मारी थी। भारत के बाद घर पर लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया का है। कंगारू टीम ने 1994 से 2001 तक लगातार 10 टेस्ट जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2004 और 2008 के दौरान एक बार फिर ये उपलब्धि दोहराई। बता दें कि, इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को 28 रन से मात दी थी। ये आठवां मौका है, जब भारत ने 0-1 से पिछड़ने के बाद सीरीज पर अपने नाम की है। 
0-1 से पिछड़ने के बाद भारत की जीती गई सीरीज
2-1  (5) बनाम इंग्लैंड 1972/73
2-1 (3) बनाम ऑस्ट्रेलिया 2000/01
2-1 (3) बनाम एसएल 2015
2-1 (4) बनाम ऑस्ट्रेलिया 2016/17
2-1 (4) बनाम ऑस्ट्रेलिया 2020/21
3-1 (4) बनाम इंग्लैंड 2020/21
3-1 (4) बनाम  इंग्लैंड 2023/24
साल 2013 के बाद भारत में पहली बार सफलतापूर्वक 150 प्लस टारगेट चेज किया गया है। आखिरी बार मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा हुआ था। भारत ने तब दिल्ली में 6 विकेट से विजयी पहचम फहराया था। भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर कभी 200 रन से कम के टारगेट का पीछा करते हुए हार का मुंह नहीं देखना पड़ा। ऐसे में 33 मौके आए, जिसमें भारत ने 30 बार जीत दर्ज की और 3 मैच ड्रॉ पर छूटे। 
इसके साथ ही रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में राहुल द्रविड़ को पछाड़ दिया है। जहां रोहित ने 9 टेस्ट जीत के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं द्रविड़ 8 टेस्ट जीत के साथ छठे नंबर पर हैं। 

Loading

Back
Messenger