Breaking News

Davis Cup में South Korea से भिड़ेगा भारत, 18-19 सितंबर को होगा मुकाबला

दक्षिण कोरिया 18 और 19 सितंबर को भारत के खिलाफ डेविस कप दूसरे दौर के क्वालीफायर की मेजबानी करेगा। भारत इस समय डेविस कप रैंकिंग में 19वें और कोरिया 16वें स्थान पर है। कोरिया का भारत के खिलाफ जीत हार का रिकॉर्ड 6 . 5 का है।

भारतीय टीम का चयन 10 अगस्त को किया जायेगा। दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला एक दशक पहले हुआ था जब भारत ने चंडीगढ में एशिया ओशियाना ग्रुप एक के मुकाबले में 4 . 1 से जीत दर्ज की थी। दूसरे दौर में विजयी रहने वाली टीम नवंबर में होने वाले अंतिम आठ मुकाबले में जगह बनायेगी।

इसे भी पढ़ें: ESFI ने BRICS Esports Championship के लिए घोषित की भारतीय टीम, Tekken 8 में वानी और सिंह

कोरिया 2022 और 2023 में 16 टीमों के डेविस कप फाइनल में पहुंच चुका है।

Loading

Back
Messenger