Breaking News

DC vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया, करुण नायर की मेहनत पर फिरा पानी

मुंबई इंडियंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए करुण नायर ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। मुंबई की ओर से कर्ण शर्मा ने तीन विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2025 में ये पहली हार है, जबकि मुंबई इंडियंस ने दूसरा मुकाबला जीता है। 
206 रनों के लक्ष्य पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही ओवर में झटका लगा। सलामी बल्लेबाज जैक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अभिषेक पोरेल ने 25 गेंद में 33 रन बनाए। करुण नायर 40 गेंद में 89 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल 6 गेंद में 9 रन ही बना सके। ट्रिस्टन स्टब्स एक रन ही बना पाए। केएल राहुल ने 13 गेंद में 15 रन का योगदान दिया। विप्रज 14 रन बनाकर लौटे। 19वें ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा रन आउट हुए। मुंबई की ओर से कर्ण शर्मा ने तीन और सैंटनर ने दो विकेट लिए। 
अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए, मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई। रोहित 12 गेंद में 18 और रियान 25 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में 40 और कप्तान हार्दिक पंड्या दो रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली की ओर से विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। 

Loading

Back
Messenger