Breaking News

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आई गुड न्यूज, जल्द टीम में लौटेंगे मयंक यादव

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, टीम के धाकड़ गेंदबाज मयंक यादव जल्द ही टीम में लौट सकते हैं। शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज कर लखनऊ को मयंक यादव की वापसी के रूप में दूसरी बड़ी गुडन्यूज मिली। इसकी जानकारी LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने खुद दी। लैंगर ने इस दौरान गेंदबाज दिग्वेश राठी की भी तारीफ की। 
बता दें कि, दिग्वेश राठी ने मुंबई के खिलाफ चार ओवर के स्पैल में 21 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। लखनऊ के हेड कोच लैंगर ने दिग्वेश की तारीफ करते हुए कहा कि, सभी महान स्पिनरों की तरह, उसे गेंदबाजी करना पसंद है। लैंगर ने राठी के बारे में कहा कि, हे भगवान, अगर वह दिन में 16 घंटे गेंदबाजी कर सकता है तो वह दिन में 16 घंटे गेंदबाजी करेगा। वह शायद होटल के गलियारे में गेंदबाजी करता है वह नाश्ते के समय गेंदबाजी करता है वह शॉवर में गेंदबाजी करता है वह हर जगह गेंदबाजी करता है। उसे सालों के अभ्यास का इनाम मिल रहा है। 
साथ ही लैंगर ने तेज गेंदबाज मयंक यादव की वापसी को लेकर भी सकारात्मक अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि, वह एनसीए में बहुत मेहनत कर रहे हैं और मैंने उनके गेंदबाजी के कुछ वीडियो देखे हैं। जिसमें वे लगभग 90 से 95 प्रतिशत पर थे। तो मयंक ने अच्छा प्रदर्शन किया है जो भारतीय क्रिकेट और आईपीएल के लिए वाकई बहुत बढ़िया है। हमने पिछले साल उनके प्रदर्शन को देखा था। मुझे नहीं लगता कि भारत में कोई ऐसा गेंदबाज है, जिसने मयंक से ज्यादा तेज गेंदबाजी की हो। इसलिए उनके बारे में इतनी चर्चा हो रही है। वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आगे बढ़ने के लिए उत्सुक हैं। 

Loading

Back
Messenger