Breaking News
-
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला बारिश के कारण…
-
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार 6 अप्रैल को आईपीएल 2025 का 56वां…
-
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में इस बार कुछ नया होने जा रहा है। बिहार…
-
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के…
-
आईपीएल 2025 के 55वें मैच में पैट कमिंस ने दिल्ली कैपिटल्स पर कहर बरपाया। कमिंस…
-
गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी कगिसो रबाडा पर ड्रग्स लेने के चलते बैन लगाया गया था।…
-
पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल का 18वां सीजन अच्छा नहीं…
-
विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अगले निदेशक…
-
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सरकारी…
-
पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारतीय सेना…
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने एक बार फिर आईपीएल में अपना दम दिखाया है। आशुतोष ने पिछले साल पंजाब किंग्स का हिस्सा रहते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ऐसा ही कारनामा किया था। आशुतोष ने 31 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन की अहम पारी खेली और LSG के मुंह से जीत छीन ली।
आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की दमदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 211 रन बना कर जीत अपने पाले में डाली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। उसने 65 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे आशुतोष ने अपना दम दिखाया और लखनऊ की कमजोर गेंदबाजी आक्रमण पर अकेले भारी पड़े। उन्होंने आखिरी में छक्का लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।
आशुतोष इससे पहलें पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। उन्होंने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी ऐसा ही प्रदर्शन किया था। उन्होंने पंजाब को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में आशुतोष ने अहम भूमिका निभाई थी। उस मैच में भी उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे और उन्होंने शशांक सिंह के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई थी। पंजाब ने हालांकि इस सीजन के लिए आशुतोष को रिटेन नहीं किया था और दिल्ली ने उन्हें खरीदा था।