Breaking News

अभिषेक शर्मा का शतक देख खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाईं काव्या मारन, स्टैंड्स में बैठे पिता का ऐसा था रिएक्शन

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को खेले गए मैच में 47 रन से मात दी और मौजूदा सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए और टीम को 242 रन का स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई। 
अभिषेक ने जब हैदराबाद के लिए अपनी सेंचुरी ठोकी तो पूरा ग्राउंड ऑरेंज आर्मी के नारों से गूंज उठा। स्टैंड्स में मौजूद फैंस ही नहीं, बल्कि स्टार क्रिकेटर के पिचा और उनकी टीम की मालकिन काव्या मारन की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
दरअसल, अभिषेक का ऐतिहासिक शतक देख डगआउट में बैठी काव्या मारन स्टैंड्स में उछल पड़ीं और जोरों से तालियां बजाते हुए सेलिब्रेट करती दिखी। 
उनके चेहरे की खुशी से साफ पता चल रहा था कि अभिषेक उनकी टीम के लिए कितने खास हैं। काव्या मारन के रिएक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनके अलावा अभिषेक के पिता स्टैंड्स में खड़े होकर हाथ हिलाते हुए बेटे के शतक का जश्न मना रहे थे। 

Loading

Back
Messenger