Breaking News

IPL 2026: RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का धमाल, हारने के बाद विराट कोहली ने दिया ये खास तोहफा

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हर दिन एक नई कहानी लिख रहा है। वह आए दिन अपने बल्ले से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। वैभव ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 26 गेंदों में 78 रन की पारी खेलकर आरसीबी के गेंदबाजों की पूरी रणनीति पर पानी फेर दिया। 
शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में ही मैच का रुख तय कर दिया। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाज उनके सामने बेअसर नजर आए।
मैदान पर जो हुआ उसका तो गुवाहाटी के बारसापारा लेकिन असली फुल सर्कल मोमेंट मैच के बाद देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद सूर्यवंशी ने विराट कोहली से ऑटोग्राफ लिया। कोहली ने राजस्थान की कैप पर लिखा प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया। ये मैसेज तो छोटा था लेकिन इसका मतलब बहुत बड़ा था। क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी से मिली ये तारीफ वैभव के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है। 
 
सूर्यवंशी की ये पारी सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसने मैच का पूरा समीकरण बदल दिया। उनके शुरुआत हमले के बाद राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से 6 विकेट से जीत दर्ज की और 12 गेंदें बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।  

Loading

Back
Messenger