Breaking News

कार्लोस अल्कारेज को पछाड़ कर यानिक सिनर बने दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी, मोंटे कार्लो मास्टर्स का खिताब जीता

इटली के टेनिस स्टार यानिक सिनर नई एटीपी टेनिस एकल रैंकिंग में कार्लोस अल्कारेज को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। सिनर ने मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में स्पेन के अल्कारेज को हराकर खिताब जीता था जिसके बाद वह रैंकिंग में टॉप पहुंच गए हैं। बता दें कि, क्ले कोर्ट पर यह सिनर का पहला बड़ा खिताब है और उन्होंने अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी को हराकर यह खिताब हासिल किया। 
इस जीत के बाद सिनर ने कहा कि, यह मेरे लिए काफी मायने रखता है क्योंकि इसका मतलब है कि मैं आगे बढ़ रहा हूं। यह 2026 के लिए सिनर के मुख्य लक्ष्य की ओर बढ़ाया गया पहला कदम है। उनका लक्ष्य फ्रेंच ओपन जीतकर करियर ग्रैंडस्लैम पूरा करना है। सिनर के 13350 अंक हैं जबकि अल्कारेज 13240 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 
वहीं जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव 5555 अंक के साथ तीसरे पायदान पर हैं। नोवाक जोकोविच, फेलिक्स ऑगर एलियासिम, बेन शेल्टन, एलेक्स डि मिनोर, टेलर फ्रिट्ज, लॉरेंजो मुसेटी और दानिल मेदवेदेव शीर्ष 10 में शामिल हैं।

Loading

Back
Messenger