Breaking News

KKR vs LSG Weather Report: कोलकाता और लखनऊ के बीच मुकाबले पर बारिश का साया! जानें कैसा होगा मौसम का मिजाज

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर हुआ केकेआर का पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया था। हालांकि, आज भी कोलकाता का मौसम साफ नहीं है। सुबह वहां काफी तेज बारिश हुई है। ऐसे में सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि, बारिश कोलकाता और लखनऊ के बीच मुकाबले का मजा किरकिरा करेगी?
मौसम का मिजाज
9 अप्रैल यानी आज कोलकाता में बहुत गर्मी और नमी रहेगी। शहर पर काले बादल छाए हैं। जिससे सुबह भारी बारिश हुई। दोपहर में तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा, आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे और रात 11-12 बजे के आसपास थोड़ी देर के लिए बारिश होगी। हालांकि, शाम होते-होते मौसम ठंडा होकर लगभग 26- 29 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है और ह्यूमिडिटी का लेवल ज्यादा रहेगा। 
एक्यूवेदर के अनुसार, गुरुवार शाम को मैच के समय कोलकाता में बारिश की 0 परसेंट संभावना है। जबकि दोपहर में बारिश की संभावना 20 से 66 प्रतिशत के आसपास रहती है, शाम 7 बजे तक बारिश का खतरा पूरी तरह से खत्म हो जाता है, जिससे ईडन गार्डन्स में हालात बहुत अच्छे रहते हैं। 
वहीं शाम 7 बजे से 11 बजे के बीच बारिश की संभावना ना के बराबर है। फैंस मैच का लुत्फ 40 ओवर तक आराम से उठा सकते हैं। 

Loading

Back
Messenger