Breaking News

Lucknow Weather Report: बारिश बनेगी LSG vs DC मैच में विलेन? जानें मौसम का मिजाज

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज आईपीएल 2025 का पांचवां लीग मैच खेला जाएगा। जहां मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स अपने पहले मैच में भिड़ेंगी। अभी तक इन्हीं दो टीमों ने इस सीजन में कोई भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में मैच मजेदार होने की पूरी संभावना है लेकिन क्या बारिश आज आईपीएल 2026 के लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच का मजा किरकिरा करेगी?

लखनऊ में 1 अप्रैल को सुबह बारिश हुई है, लेकिन फिर 10 बजे के आसपास मौसम साफ था। हालांकि, थोड़े बहुत बादल जरूर थे, लेकिन कुछ घंटों में मौसम पूरी तरह साफ हो गया। यहां तक कि मैच के टाइम पर भी मौसम के पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। एक्सवेदर की रिपोर्ट की मानें तो एक पर्सेंट भी मैच के समय बारिश होने का अनुमान नहीं है। हालांकि, बादल थोड़े बहुत छाए रह सकते हैं। मैच के समय पर तापमान 35 डिग्री के आसपास होगा, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, वैसे तापमान में गिरावट आएगी। 

वहीं मंगलवार की रात को लखनऊ में बारिश हुई। जिसके बाद कहा जा रहा है कि, मैच शुरू होगा तब तक पूरा मैदान खेलने लायक होगा क्योंकि 

ड्रेनेज सिस्टम यहां अच्छा है और पूरे दिन धूप भी खिली रहेगी तो किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने वाली है। फैंस को ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिला।  

Loading

Back
Messenger