Breaking News

माजिद मगरे इंग्लैंड के खिलाफ मिश्रित दिव्यांग टी20 श्रृंखला में करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी

नयी दिल्ली, 29 जुलाई जम्मू कश्मीर के माजिद मगरे पांच से 19 अगस्त तक इंग्लैंड में होने वाली मिश्रित दिव्यांग टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला में भारत की 16 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे। साई आकाश शिवमणि को इस दौरे के लिए भारत का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है, जहां भारतीय टीम सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। पहले दो मैच पांच और सात अगस्त को डर्बी के आवरकूप काउंटी ग्राउंड में खेले जाएंगे, इसके बाद तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नौ अगस्त को लीसेस्टर में होगा।

चौथा मैच 12 अगस्त को होव के काउंटी ग्राउंड में, पांचवां और छठा मैच 15 और 16 अगस्त को अरुंडेल में जबकि अंतिम मैच 19 अगस्त को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। टीम: माजिद मगरे (कप्तान), साई आकाश शिवमणि (उप-कप्तान), रिजवान अल्ताफ भट, हिलाल अहमद वानी, सुदरसन इलांगोवन, कुलदीप सिंह, तरूण, राजेश इरप्पा कन्नूर, शिव शंकर गुंटिगनपल्ली सुब्बारायप्पा, यशवंत नायडू रावुरी, विवेक कुमार, अर्जुन राजेश गावरे, रवींद्र गोपीनाथ सांते, योगेंदर सिंह भदोरिया, वृषंत संदीप गुंजल, जयेश परमार।

Loading

Back
Messenger