Breaking News

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर, इन दिन करेंगे मिचेल स्टार्क वापसी, जानें कप्तान अक्षर पटेल ने क्या कहा?

दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। टीम की ये इस सीजन की पांचवीं हार है। हालांकि, आने वाले समय में दिल्ली कैपिटल्स को जीत की उम्मीद है। क्योंकि, उनके बेहतरीन गेंदबाज की वापसी होने वाली है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क दिल्ली के लिए पहले 8 मैचों में उपलब्ध नहीं थे लेकिन लीग फेज के बाकी के 6 मैचों में उपलब्ध नहीं थे लेकिन लीग फेज के बाकी के 6 मैचों में वे उपलब्ध रहेंगे। इस बात की पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने की है। 
आरसीबी के खिलाफ 75 रन पर ढेर होने वाली दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने कहा कि, मिचेल स्टार्क टीम के साथ जुड़ गए हैं। वे एक मई से सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, अभी भी वर्कलोड मैनेजमेंट उनका चलेगा। अक्षर पटेल ने आगे कहा कि, मिचेल स्टार्क को लेकर जरूरी एनओसी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिल गया है और वे आने वाले मैचों में खेल सकते हैं। 
अक्षर पटेल ने कहा कि, हां मिचेल स्टार्क टीम में शामिल हो गए हैं। उन्हें 1 मई से एनओसी मिल गई है इसलिए वह उसके बाद खेल सकते हैं। उनके वर्कलोड पर नजर रखी जा रही है। जब भी वह उपलब्ध होंगे, हम उन्हें खिलाने की कोशिश करेंगे। फिलहाल, मिचेल स्टार्क के दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने से टीम को मजबूती मिलेगी। हालांकि, मिचेल स्टार्क जनवरी से दूर हैं ऐसे में फॉर्म एक चिंता का विषय है। 

Loading

Back
Messenger