Breaking News

Mitchell Starc कपिल देव के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे, Test में चटकाए 433 विकेट

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भारत के महान कप्तान कपिल देव की बराबरी से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। स्टार्क ने कहा टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में जगह बनाना उनके लिए गर्व की बात है। स्टार्क ने 105 टेस्ट मैचों में 433 विकेट लिए हैं, जबकि कपिल देव के नाम 434 विकेट दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श की SA20 में एंट्री, सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए करेंगे डेब्यू

13 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में उनके पास कपिल को पीछे छोड़ने के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन (439 विकेट) से भी आगे निकलने का मौका होगा। इस उपलब्धि के बारे में पूछे जाने पर स्टार्क ने ‘ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ‘‘इसका मतलब है कि मैंने काफी क्रिकेट खेल ली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कपिल देव और डेल स्टेन जैसे महान खिलाड़ियों के साथ मेरा नाम लिया जाना बेहद सम्मान की बात है।जब तक आप खेल रहे होते हैं, तब तक ऐसे आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। मैं अभी भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं।’’ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में स्टार्क सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

उन्होंने आठ मैचों में 46 विकेट हासिल किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की सूची में उनसे आगे शेन वार्न (708), नाथन लियोन (567) और ग्लेन मैक्ग्रा (563) हैं। इस 36 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर लगातार मेहनत की है।

इसे भी पढ़ें: जादूमणि सिंह ने Commonwealth Games में जीता Silver Medal, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार

स्टार्क इस साल आईपीएल में कुछ मैच खेलने के बाद मैदान पर नजर नहीं आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप 36 साल के होते हैं और 16 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे होते हैं, तो उम्मीद रहती है कि आपने अपने खेल में कुछ न कुछ सुधार जरूर किया होगा।

Loading

Back
Messenger