भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन रांची में समय गुजार रहे है। इन दिनों भारतीय टीम के कैप्टन कूल रहे महेंद्र सिंह धोनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इन वीडियो में एमएस धोनी कूल अंदाज में नजर आ रहे है।
एक वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपनी अपने पैशन को फॉलो करते दिख रहे है। यानी वो गाड़ी चलाते हुए दिख रहे है। ये कोई आम गाड़ी नहीं है बल्कि ये विंटेज कार रोल्स रॉयस है जिसे चलाते हुए महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो वायरल हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के पास बाइक और कार का शानदार कलेक्शन है। धोनी का रांची स्थित फार्म हाउस का गैराज बेहद बड़ा है, बिलकुल किसी शोरूम के साइज का, जहां काफी अधिक बाइकें रखी है। इसका वीडियो भी हाल ही में सोशल मीडिया पर आया था। बता दें कि धोनी के पास शोरूम में 15 कारें और 70 बाइक भी हैं।
रोल्स रॉयस चलाते दिखे एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में ही रह रहे है। इस दौरान रांची की सड़कों पर पुरानी विंटेज कार चलाने का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके फैन ने ही शेयर किया है जिसमें कैप्टन कूल पुराने विंटेज 1980 रोल्स रॉयस चला रहे है। वो पूरे ध्यान से गाड़ी चलाते हुए एन्जॉय करते दिख रहे है।
धोनी ने खरीदी नई गाड़ी
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को गाड़ियां चलाने का खासा शौक है। उनके पास नई और पुरानी गाड़ियों का भी अच्छा कलेक्शन है। हाल ही में उन्होंने 61 लाख रुपये की KIA EV6 खरीदी है, जिसकी काफी चर्चा हुई थी। इससे पहले वो 75 लाख रुपये की हमर H2 भी खरीद चुके है। इस खरीददारी से साफ है कि उन्हें गाड़ियों का खासा शौक है। उनका कार कलेक्शन बेहद शानदार है।
View this post on Instagram
A post shared by subodh singh Kushwaha (@kushmahi7)