Breaking News

नायडू ने कोनेरू हम्पी को शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को अपने राज्य की खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को फिडे महिला शतरंज विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प और प्रतिभा सराहनीय है।

नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को फिडे महिला शतरंज विश्व कप फाइनल में पहुंचने के लिए बधाई।’’ मुख्यमंत्री ने उन्हें फाइनल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। फाइनल में उनका सामना हमवतन दिव्या देशमुख से होगा।

Loading

Back
Messenger