Breaking News

Nihal Sarin और Arjun Erigaisi ईस्पोर्ट्स विश्व कप शतरंज क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारतीय ग्रैंडमास्टर्स निहाल सरीन और अर्जुन एरिगेसी ने बृहस्पतिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्पोर्ट्स विश्व कप (ईडब्ल्यूसी) शतरंज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही नॉकआउट चरण में भारत की चुनौती की अगुआई यही दोनों खिलाड़ी करेंगे। दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने ग्रुप चरण के अंतिम दिन निचले ब्रैकेट से वापसी करते हुए अंतिम-आठ में प्रवेश किया।

अब वे शुक्रवार को नॉकआउट मुकाबलों में उतरेंगे। इस टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 15 लाख अमेरिकी डॉलर है। पिछले साल आयोजित पहले ईडब्ल्यूसी शतरंज टूर्नामेंट में भी दोनों भारतीय खिलाड़ी प्लेऑफ में पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें: E-sports World Cup: Paris में Arjun Erigaisi का दबदबा, Nihal Sarin को 2-0 से हराकर लोअर ब्रैकेट में धकेला

तब निहाल क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे जबकि अर्जुन ने चौथा स्थान हासिल किया था।

Loading

Back
Messenger