Breaking News

PM Modi ने Boxer Lovlina Borgohain की तारीफ की, ग्लास्गो में गलत नक्शे पर जताई थी आपत्ति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की, जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर आपत्ति जताई थी। मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेताओं के साथ अपनी अनौपचारिक बातचीत के दौरान लवलीना की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने रविवार को हुई इस बातचीत में चुटकुले सुनाए और पदक विजेताओं से खेलों की तैयारी और ग्लास्गो में उनके अनुभवों के बारे में सुना।

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने Commonwealth Games के पदक विजेताओं से की मुलाकात, दी बधाई

मोदी के कार्यालय ने सोमवार को इसका वीडियो जारी किया। उन्होंने 75 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली लवलीना से पूछा, ‘‘क्या हुआ वो रेस्टोरेंट वाले से झगड़ा कर रही थी?’’ असम की मुक्केबाज ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘‘यह एक खुशी का अवसर था। हम जश्न मना रहे थे और मुझे देश का गलत मानचित्र देखना अच्छा नहीं लगा।

मैंने विनम्रतापूर्वक उन्हें बताया और उन्होंने बदलाव भी कर दिया।’’ मोदी ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि यह समझदारी भरा काम था, खासकर ऐसे समय में जब वह अपनी जीत का जश्न मना रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘खेलों के समापन और जश्न के माहौल में उस नक्शे के महत्व को पहचान पाना। मैं आपको सच बता सकता हूं, वह वीडियो साधारण नहीं था।

इसे भी पढ़ें: PM Modi का Facebook पोस्ट हटाने पर Meta ने माफी मांगी, मंत्री Ashwini Vaishnaw से मुलाकात

लोग उसे लंबे समय तक याद रखेंगे।

Loading

Back
Messenger