![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
‘ब्रेक्जिट’ अभियानकर्ता नाइजल फराज के नेतृत्व वाली अप्रवासन-विरोधी पार्टी ‘रिफॉर्म यूके’ को इस सप्ताहांत दो…
रूस के हमलों में यूक्रेन में पांच नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य…
... मोना पार्थसारथी ... नयी दिल्ली, 12 सितंबर हॉकी इंडिया ने शनिवार को अपने महानिदेशक…
नेपाल में शनिवार को भी तलाश अभियान जारी रहा। अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के लगभग…
तेज गेंदबाज टेस फ्लिंटाफ के चार विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया ए ने अनुशासित गेंदबाजी…
अफगानिस्तान के नवनियुक्त टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान इब्राहिम जदरान ने कहा कि वह उन्हें सौंपी गई…
शिखर सम्मेलन के पहले दिन की व्यस्तता के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में…
SA20 लीग का यह सीजन प्रिटोरिया कैपिटल्स और सौरव गांगुली, दोनों के लिए खास बनता जा रहा हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, प्रिटोरिया कैपिटल्स ने क्वालिफायर-1 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को सात विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। इस जीत के साथ ही बतौर हेड कोच सौरव गांगुली की नियुक्ति को लेकर उठे सवालों पर भी काफी हद तक विराम लग गया है।
बता दें कि SA20 के चौथे सीजन से पहले सौरव गांगुली को पहली बार किसी फ्रेंचाइज़ी का हेड कोच बनाया गया था। उनके साथ पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शॉन पोलक भी सपोर्ट स्टाफ में जुड़े हैं। लीग चरण में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने नौ मुकाबलों में पांच जीत और चार हार के साथ 24 अंक हासिल किए और अंकतालिका में दूसरा स्थान रहा।
फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के कप्तान केशव महाराज ने गांगुली की भूमिका पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि गांगुली जैसे अनुभवी क्रिकेटर का ड्रेसिंग रूम में होना खिलाड़ियों को आत्मविश्वास और मानसिक स्थिरता देता हैं। महाराज के अनुसार, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान होने के नाते गांगुली बड़े मौकों का अनुभव साथ लाते हैं और उनकी मौजूदगी से टीम माहौल में एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिलती हैं।
गौरतलब है कि यह गांगुली का बतौर हेड कोच पहला अनुभव हैं और इसकी शुरुआत आसान नहीं रही। शुरुआती दो मुकाबलों में प्रिटोरिया को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की। रणनीति, खिलाड़ियों से संवाद और हर सदस्य को बराबर महत्व देने की गांगुली की शैली का असर मैदान पर साफ नजर आया।
क्वालिफायर-1 में सनराइजर्स के खिलाफ जीत को उनके रणनीतिक कौशल का उदाहरण माना जा रहा है। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रिटोरिया ने 18.3 ओवर में ही 172 रन बना लिए। इस दौरान डेवॉल्ड ब्रेविस ने 38 गेंदों में नाबाद 75 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल रहे। टीम मैनेजमेंट के फैसले और बल्लेबाजी क्रम में संतुलन ने जीत को आसान बना दिया।
अब प्रिटोरिया कैपिटल्स फाइनल में उतरने जा रही हैं और सौरव गांगुली के लिए यह मौका उनके कोचिंग करियर की पहली बड़ी उपलब्धि साबित हो सकता है।
