Breaking News

PV Sindhu विश्व चैंपियनशिप से बाहर, Wang Zhi Yi के खिलाफ हार पर जताई निराशा

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने घरेलू विश्व चैंपियनशिप में प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली हार पर निराशा जताते हुए कहा कि उन्हें घर पर हारने का बहुत ज्यादा दुख है। उन्होंने साथ ही कहा कि चीन की वांग झी यी का मैच के आखिरी दौर में मासंपेशियों में खिंचाव से जूझना उनकी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। सिंधू ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें खुद थोड़ा और धैर्य रखना चाहिए था।

सिंधू की विश्व चैंपियनशिप में छठा पदक जीतने की उम्मीद खत्म हो गई। उन्हें दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी वांग के खिलाफ कड़े मुकाबले में 11-21, 21-15, 17-21 से हार मिली। मैच के बाद पत्रकारों से सिंधू ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उन्हें चोट लगी थी या क्या हुआ था।

शायद यह उनकी रणनीति और उनका मैच खेलने का तरीका था। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपना ध्यान केंद्रित रखना था और मैं ऐसा कर भी रही थी। लेकिन हर अंक महत्वपूर्ण होता है।

उस समय वह ब्रेक लें या नहीं लें, उन्हें चोट लगी है या नहीं, आप कभी नहीं जान सकते। ’’
सिंधू ने कहा, ‘‘शायद यही उनकी खेलने की शैली है या यही उनकी रणनीति है। लेकिन मेरे लिए जरूरी था कि मैं अपना ध्यान केंद्रित रखूं, हर अंक के लिए खेलूं और हर अंक पर पूरा ध्यान दूं।

’’
हालांकि वांग ने साफ किया कि उन्हें सही में मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था और यह कोई रणनीति नहीं थी। वांग ने दुभाषिए के जरिए कहा, ‘‘मुझे खुद पर काफी जोर डालना पड़ा, इसी वजह से मुझे खिंचाव हुआ। मैं समझ सकती हूं कि उस समय सिंधू को ऐसा लगा होगा, लेकिन उस वक्त मुझे वास्तव में चोट लगी थी।

’’
उन्होंने कहा, ‘‘आज का मुकाबला बहुत कठिन था। सिंधू बहुत मजबूत प्रतिद्वंद्वी हैं और उनका आक्रमण तेज है। मेरी रणनीति काम आई और मुझे आज अपने प्रदर्शन पर गर्व है।

Loading

Back
Messenger