टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 23 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेलेंगे। पंत दिल्ली के लिए डोमेस्टिक मैच खेलेंगे। जिसका सामना अगली भिड़ंत में सौराष्ट्र से होना है। बीते शुक्रवार 17 जनवरी को DDCA के अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसके बाद घोषणा कर दी गई कि ऋषभ पंत ने दिल्ली टीम की कप्तानी करने का ऑफर ठुकरा दिया है। जिसके बाद पंत युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी की कप्तानी में ही मुकाबला खेलेंगे।
बता दें कि, पंत ने खुद से कहीं युवा आयुष बदोनी को ही कप्तान बनाए रखने की बात कही। ये किसी मिसाल से कम नहीं है कि किसी सीनियर खिलाड़ी को कप्तान बनाए रखने का समर्थन किया है। ये पिचले 7 साल में पहली बार होगा जब ऋषभ पंत कोई रणजी मैच खेल रहे होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार पंत ने इस कारण कप्तानी को ठुकराया है क्योंकि वो दिल्ली टीम का नियमित हिस्सा नहीं हैं और उनके लिए मैनेजमेंट को कोई बदलाव की जरुरत नहीं है। बता दें कि, पंत अपने करियर में 5 टी20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने का अनुभव भी उन्हें है।
ऋषभ पंत ने रणजी ट्रॉफी में अब तक कुल 15 मैच खेले हैं, जिनकी 21 पारियों में उनके नाम 1,287 रन हैं। वो रणजी ट्रॉफी में 61.29 के औसत से रन बनाते आए हैं और अब तक 4 शतक जड़ने के अलावा तीन अर्धशतकीय पारी भी खेल चुके हैं।
रणजी ट्रॉपी में अभी 25 वर्षीय आयुष बदोनी दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहे हैं। कप्तान के तौर पर उनका अब तक का प्रदर्शन काफी बढ़िया रहाहै क्योंकि उनके अंडर दिल्ली ने 9 मैचों में से सात जीते हैं। मौजूदा सीजन में दिल्ली को ग्रुप डी में रखा गया है और पॉइंट्स टेबल में वह अभी चौथे स्थान पर विराजमान है। बदोनी के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में अब तक चार पारियों में 296 रन बनाए हैं।