Breaking News

इस खिलाड़ी ने रोहित शर्मा के लिए किया पोस्ट, लिखा- ‘अच्छे लोगों के साथ अच्छा होता है’

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में अपना 32वां शतक जड़कर आलोचकों को चुप करा दिया। उन्होंने कटक अपनी क्लास दिखाई। भारतीय कप्तान ने बेहतरीन पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की और बेहतरीन टाइमिंग और शानदार स्ट्रोक्स के साथ पारी को संभाला। उनकी पारी में धैर्य और आक्रामकता का मिश्रण था। उन्होंने अंग्रेज गेंदबाजों को मैदान के हर कोने में शॉट लगाया। 
रोहित ने छक्के से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 76 गेंदों में सात छक्कों और 9 चौकों की मदद से शतकीय पारी खेली। रोहित शर्मा की इस पारी के लिए भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई। खराब फॉर्म से गुजरने का दर्द सूर्यकुमार यादव से बेहतर कौन समझ सकता है। वह खुद इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनका बल्ला नहीं चला। इसके बाद हरियाणा के खिलाफ मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में भी नहीं चले। 
सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के लिए एक भावुक पोस्ट में लिखा कि, अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं। भगवान धन्य हैं। सूर्यकुमार यादव के अलावा युवराज सिंह ने भी इंस्टाग्राम और एक्स पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि, और वह धमाकेदार वापसी कर चुका है। हिटमैन को ज्यादा देर तक शांत नहीं रखा जा सकता। ये एक धमाकेदार पारी है। बल्ले से बात हुई। 

Loading

Back
Messenger