Breaking News

रोहित शर्मा या कोई और सीनियर खिलाड़ी नहीं जा रहे टीम छोड़कर, MI ने दिया बड़ा बयान

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने जब से रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया है तभी से फैंस खासे नाराज हैं। वहीं कुछ खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि रोहित शर्मा किसी और टीम में जा सकते हैं। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, एमआई के एक अधिकारी ने कहा है कि ये सब बस अफवाह है, ना रोहित शर्मा कहीं जा रहे हैं और ना ही कोई और खिलाड़ी। 
 
बता दें कि, मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने क्रिकबज से कहा कि, इस तरह की खबरें पूरी तरह से झूठी और गलत हैं। कोई भी मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी हमें छोड़कर नहीं जा रहा है और ना ही हम किसी को ट्रे़ड करने जा रहे हैं। 
मुंबई इंडियंस की तरफ से आए इस तरह के बयान ने सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया है। एमआई ने आगे कहा कि, हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने से पहले हर खिलाड़ी को कॉन्फिडेंस में लिया गया था। रोहित को भी इस बारे में खबर दी गई थी। वह इस फैसले को लेकर जाने वाले ग्रुप का हिस्सा था। 

Loading

Back
Messenger