Breaking News

जीत के बाद Sanju Samson ने हेलमेट फेंककर किया सेलिब्रेट, अब ICC लगाएगा जुर्माना?

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जहां टीम इंडिया ने सुपर-8 का आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला। इस मैच में जीत दर्ज कप टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में एंट्री की। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भारत की इस की इस जीत में हीरो बने। लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू ने 50 गेंदों में 12 चौको और 4 छक्कों की मदद से 97 नाबाद रनों की पारी खेली। 
इस भारतीय खिलाड़ी ने विनिंग शॉट खेलने के बाद बड़ा अनोखा जश्न मनाया जिसके लिए उन्होंने अपना हेलमेट मैदान पर फेंका। वहीं अब संजू के इस तरह के सेलिब्रेशन पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, कहा जा रहा है कि, संजू का हेलमेट को मैदान पर फेंकना जुर्माने का संकेत है। आईसीसी इसके लिए उन पर जुर्माना लगा सकती है? 
फिलहाल, संजू के हेलमेट को फेंकने के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है। नियम के मुकाबित, खिलाड़ियों का मैदान पर हेलमेट या बल्ला फेंकना अनुचित आचरण की श्रेणी में आता है। आईसीसी खिलाड़ियो के ऐसे रवैये को लेकर काफी सख्त है। इसी के कारण खिलाड़ियों को मैदान पर बल्ला और हेलमेट जैसी चीजें फेंकने से रोका जाता है। इससे किसी को भी अंजाने में चोट लग सकती है। 

Loading

Back
Messenger