Breaking News

निशानेबाज योगेश सिंह ने Asian Qualifier में जीते दो स्वर्ण

जकार्ता। भारतीय निशानेबाजों का एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन जारी है और योगेश सिंह ने पुरूषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में सोमवार को व्यक्तिगत और टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
योगेश ने 573 के स्कोर के साथ व्यक्तिगत स्वर्ण जीता। ओमान के मुराद अल बालुशी (570) दूसरे और इंडोनेशिया के अनंग यूलियांतो (567) तीसरे स्थान पर रहे।
भारत के पंकज यादव (567) और अक्षय जैन (564) क्रमश: चौथे और छठे स्थान पर रहे। भारतीय तिकड़ी ने 1704 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।

 इसे भी पढ़ें: स्पिन के खिलाफ कई तरह के शॉट खेलना मेरे लिए ईश्वर का उपहार: Shivam Dube

 कुवैत में शॉटगन क्वालीफायर में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह को महिलाओं के ट्रैप वर्ग में पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा। वह पांच दौर में 115 अंक लेकर फाइनल में पहुंची थी लेकिन फाइनल में 19 अंक ही बना सकी।
ताइपै की वान यू लियू (44) को स्वर्ण और चीन की शिंकियू झांग (39) को रजत पदक मिला। कजाखस्तान की मारिया दमित्रियेंको (30) ने कांस्य पदक हासिल किया।
भारत की श्रेयसी, मनीषा कीर और भव्या त्रिपाठी ने टीम वर्ग में कुल 328 स्कोर करके रजत पदक जीता। चीन को स्वर्ण और कजाखस्तान को कांस्य मिला।

Loading

Back
Messenger