Breaking News

Shubman Gill का हैरतअंगेज कारनामा, पीछे मुड़े और 25 फीट दौड़ लगाने के बाद लपका शानदार कैच- Video

धर्मशाला में टीम इंडिया टॉस गंवा कर पहले गेंदबाजी करने उतरी। वहीं पहली विकेट लिए भारतीय को 18 ओवर का इंतजार करना पड़ा। पहले दिन के पहले सेशन के पहले घंटे में कोई विकेट नहीं गिरा, लेकिन ड्रिंक्स ब्रेक के बाद भारत को पहली सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई, लेकिन इसमें ज्यादा योगदान शुभमन गिल का कहा जाएगा, क्योंकि उन्होंने एक असंभव का कैच बड़ी आसानी से पकड़ लिया। 
दरअसल, 18वें ओवर की आखिरी गेंद को बेन डकेट ने कवर के ऊपर से मारने की कोशिश की। हालांकि, कुलदीप यादव की घूमती गेंद बल्ले पर अच्छे से आई नहीं और हवा में चली गई। शुभमन गिल डकेट के काफी करीब कवर की दिशा में फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने जैसे ही देखा कि गेंद हवा में तो उन्होंने पीछे मुड़कर करीब 25 फीट दौड़ लगाई और कैच को पकड़ने में सफलता हासिल की। 
गिल के इस कैच की तारीफ कमेंट्री करते हुए टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी की। उन्होंने भी बताया कि वे पीछे करीब 20 से 25 फीट तक दौड़े और फिर कैच पकड़ा। आगे आप इतनी दूर दौड़कर कैच पकड़ें तो संभव लगता है, लेकिन पीछे मुड़कर दौड़ना और फिर गेंद पर नजरें बनाए रखना आसान नहीं होता। कई बार तो गेंद आपसे दूर भी चली जाती है और आप गेंद के नीचे सही से नहीं आते। हालांकि, शुभमन गिल ने ऐसा कुछ होने नहीं दिया। 

वहीं गिल इसी शानदार कैच की बदौलत भारत को पहली सफलता मिली और बेन डकेट 58 गेंदों में 27 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, दिन  के पहले सेशन का खेल पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम जाता दिख रहा था, लेकिन लंच से ठीक पहले कुलदीप यादव ने इंग्लैंड को एक और झटका दिया। इस तरह इंग्लैंड ने 100 रन जरूर बनाए, लेकिन पहले सेशन के 25.3 ओवरों में 2 विकेट भी खोए। 

Loading

Back
Messenger