Breaking News

WPL 2023 में करोड़ों में बिकी हैं ये खिलाड़ी, यहां देखें किस खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात

वुमेंस प्रीमियर लीग के लिए ऑक्शन मुंबई में हुआ है। इस ऑक्शन में कई महिला खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने जमकर पैसा खर्च किया है। कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई है। इस बार बोली में 448 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। मुंबई में हो रहे ऑक्शन में मुंबई, लखनऊ, बैंगलोर, अहमदाबादऔर दिल्ली की टीमें शामिल हैं।
 
हरमनप्रीत कौर
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 50 लाख रुपये में बोली में शामिल हुई। उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा है। वर्तमान में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है।
 
एश्ले गार्डनर
ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एश्ले गार्डनर को गुजरात जॉइंट्स ने खरीदा है। नीलामी में एश्ले 50 लाख के बेस प्राइस में शामिल हुई थी। गुजरात की टीम ने उन्हें 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
 
एलिस पैरी
एलिस पैरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टीम में जोड़ा है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिस पैरी को टीम ने 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनकी बेस प्राइस 50 लाख थी। एलिस ऑलराउंडर खिलाड़ी है जो टीम के लिए काफी अहम साबित होंगी।
 
सोफी एक्लेस्टन
इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन पर यूपी वॉरियर्स ने बड़ा दांव लगाया है। यूपी वॉरियर्स ने सोफी को 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस मात्र 50 लाख रुपये था। इस ऑलराउंडर खिलाड़ी से यूपी वॉरियर्स की टीम को मजबूती मिलेगी।
 
दीप्ति शर्मा
दीप्ति शर्मा पर भी यूपी वॉरियर्स ने बड़ा दांव लगाया है। उन्हें टीम ने 2.60 करोड़ रुपये खर्च कर टीम के साथ जोड़ा है। दीप्ति शर्मा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। 
 
रेणुका सिंह
भारतीय टीम की अहम खिलाड़ी रेणुका सिंह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ शामिल हुई है। 50 लाख के बेस प्राइस वाली इस खिलाड़ी को आरसीबी ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।
 
नताली साइवर
नताली साइवर को मुंबई इंडियंस की टीम ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
 
ताहलिया मैक्ग्रा
ताहलिया मैक्ग्रा को यूपी वॉरियर्स ने 1.40 करोड़ रुपये देकर खरीदा है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।
 
शबनिम इस्माइल
यूपी वॉरियर्स की टीम ने शबनिम इस्माइल को खरीदा है। शबनिम इस्माइल को टीम में एक करोड़ रुपये में खरीदा गया है। शबनिम इस्माइल का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।
 
जेमिमा रोड्रिग्ज
हाल ही में टी20 विश्व कप में विजयी पारी खेलने वाली जेमिमा रोड्रिग्ज को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। नीलामी में 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर शामिल हुई थी। दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।
 
शेफाली वर्मा
हाल ही में भारत को अंडर 19 टी20 विश्व कप जीताने वाली कप्तान शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। शेफाली को टीम में शामिल करने के लिए काफी देर तर टीमों में बोली लगती रही। अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली को टीम में शामिल करने में सफलता पाई। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
 
पूजा वस्त्रकर
पूजा वस्त्रकर को मुंबई इंडियंस ने टीम में शामिल किया है। 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में पूजा ने नीलामी में हिस्सा लिया था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा है।
 
यस्तिका भाटिया
यस्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस की टीम ने 1.50 करोड़ रुपये देकर खरीदा है। यस्तिका भाटिया वर्तमान में टी20 विश्व कप मुकाबले में भी भारतीय टीम का हिस्सा है।
 
ऋचा घोष
ऋचा घोष रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ खेलती नजर आएंगी। उन्हें टीम ने 1.90 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत अदा कर खरीदा है।
 
मारिजान काप
दक्षिण अफ्रीका की मारिजान काप को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति ऑलराउंडर मारिजान के होने से काफी मजबूत होगी। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था।
 
मेग लैनिंग
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लैनिंग महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलती दिखेंगी। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा है। मेग लैनिंग की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। 
 
एमिलिया केर
मुंबई इंडियंस ने एमिलिया केर को 1 करोड़ रुपये में खरीदा है। एमिलिया का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। एमिलिया न्यूजीलैंड की खिलाड़ी है। 
 
बेथ मूनी
बेथ मूनी इस नीलामी में गुजरात की टीम में शामिल हुईं है। उन्हें गुजरात की टीम ने 2 करोड़ रुपये का दांव लगा कर खरीदा है। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। 

Loading

Back
Messenger