Breaking News

FIFA World Cup का अजब-गजब खेल, मेजबान Canada को Los Angeles में खेलना होगा नॉकआउट मुकाबला

कनाडा पहली बार नॉकआउट दौर में पहुंचा लेकिन उसने एक अलग तरह का इतिहास भी रच दिया क्योंकि वह अपनी सीमाओं के बाहर मैच खेलने वाला पहला फुटबॉल विश्व कप मेजबान बनेगा।
बुधवार को स्विट्जरलैंड से 1-2 की हार के बाद कनाडा की टीम को राउंड ऑफ 32 में दक्षिण अफ्रीका का सामना करने के लिए लॉस एंजिलिस जाना होगा। अगर स्विट्जरलैंड के खिलाफ कनाडा जीतता या मैच ड्रॉ कराता तो उसकी टीम नॉकआउट के लिए वैंकूवर में ही रहती।

डिफेंडर एलिस्टेयर जॉनस्टन ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘बेशक हम वैंकूवर में ही रहना पसंद करते। हम इस बारे में कोई बहाना नहीं बना रहे हैं।’’
विश्व कप 2026 के दो अन्य सह मेजबान अमेरिका और मैक्सिको दोनों ने अपने-अपने ग्रुप जीते और अगले दौर के मुकाबले अपनी सीमाओं के भीतर ही खेलेंगे।

विश्व कप 2002 की मेजबानी जापान और दक्षिण कोरिया ने मिलकर की थी लेकिन दोनों में से किसी भी टीम ने दूसरे देश में मैच नहीं खेला था।
कनाडा के कोच जेसी मार्श सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दे रहे हैं।
मार्श ने कहा, ‘‘आसपास के शोर-शराबे और हंगामे को कम करने का भी कुछ फायदा होता है, भले ही हमने घरेलू दर्शकों का भरपूर आनंद लिया हो।

Loading

Back
Messenger