Breaking News

U19 World Cup 2026 Final Live Updates । टॉस जीतकर भारत की पहले बल्लेबाजी, Harare में छठी बार Trophy उठाने पर निगाहें । INDvsENG Final

U19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आज भारत और इंग्लैंड की टक्कर हो रही है। हरारे में खेले जा रहे इस महामुकाबले में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी है।
इस मैच में सबकी निगाहें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में 68 रन ठोक दिए थे, और आज भी उनसे वैसी ही धमाकेदार पारी की उम्मीद है।
भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि इंग्लैंड ने एक बदलाव किया है। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने के बाद, आयुष और उनकी टीम अब खिताब जीतने के लिए मैदान में उतर चुकी है।

Loading

Back
Messenger