![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
बिहार के पटना में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति की टिप्पणी…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस…
कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक ‘‘व्यक्तिगत’’ टिप्पणियों को लेकर…
हरियाणा के रोहतक का रहने वाला कुख्यात गैंगस्टर 23 वर्षीय हिमांशु ‘भाऊ’ हत्या और रंगदारी…
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों और…
वेनेजुएला की विपक्षी नेता एवं नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो दिसंबर, 2025 के बाद…
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चारों सेमीफाइनल टीम पक्की हो चुकी हैं। भारत, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइनल में जाने वाली चार टीम हैं। जहां पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा। वहीं 5 मार्च को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी। जो कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
वहीं अगर ऐसे में सेमीफाइनल मैचों के दौरान बारिश आ जाती है या फिर किसी अन्य कारण से मुकाबला रद्दा होता है तो फाइनल में जाने वाली टीम का फैसला कैसे होगा? सभी के मन में यही सवाल कौंध रहा है।
क्या है आईसीसी का नियम?
फिलहाल, इस पर आईसीसी का नियम लागू होगा। मान लीजिए अगर 5 मार्च को बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला रद्द हुआ तो ऐसे में रिजर्व डे का नियम लागू होगा। बता दें कि, सेमीफाइनल और फाइनल मैचो के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है। अगर 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में बारिश रोड़ा बनी तो मुकाबला अगले दिन यान 6 मार्च को खेला जाएगा।
वहीं अगर रिजर्व डे में भी मैच बारिस में धुल जाता है तो फाइनल में जाने वाली टीम का फैसला कैसे होगा। रिजर्व पर भी अगर खेल नहीं हो पाया तो सुपर-8 में ऊंची पोजिशन में बैठी टीम ही फाइनल में पहुंचेगी। जिसका सीधा मतलब है कि अगर दोनों रिजर्व डे में मुकाबला अगर नहीं हुआ तो साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच फाइनल खेला जाएगा।
