Breaking News

Ram Mandir Donation Scam: केजरीवाल ने शुरू किया Signature Campaign, मांगा हिसाब

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इस चोरी के मामले में शामिल बड़े लोगों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है।

देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान

इस मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क से आम आदमी पार्टी के एक बड़े देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड के पाठ से की गई। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, चोरों को बचाने की हो रही कोशिश

जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “देश के लोगों को यह उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री किसी भी चोर को नहीं बख्शेंगे और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में जो कुछ भी हुआ है, उससे ऐसा साफ लग रहा है कि चोरों और डकैतों को बचाने की कोशिशें की जा रही हैं।”
 

इसे भी पढ़ें: Parliament में फिर सियासी संग्राम की तैयारी, Monsoon Session से पहले Government ने बुलाई अहम बैठक

एसआईटी और एफआईआर को बताया नकली

केजरीवाल ने आगे आरोप लगाया कि अयोध्या में जमीन के कथित घोटाले या मंदिर निर्माण के काम में हुए कमीशन के खेल की कोई असली जांच नहीं की गई। उन्होंने सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में बनाई गई एसआईटी और दर्ज की गई एफआईआर महज एक दिखावा है, ताकि असली जिम्मेदार लोगों को बचाया जा सके।
उन्होंने दावा किया, “जमीन घोटाले और मंदिर निर्माण के काम में जो कमीशनखोरी हुई है, उसकी कोई जांच नहीं की जा रही है। चंदा चोरी की जो छोटी-मोटी जांच हुई, उसके लिए एक नकली एसआईटी बनाई गई और एक नकली एफआईआर दर्ज की गई। देश के लोगों को अब यह भरोसा नहीं रहा कि प्रधानमंत्री इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई करेंगे।”
 

इसे भी पढ़ें: गौमूत्र पिलाया… बहू के चौकाने वाले खुलासों के बाद ShivSena UBT के Vinayak Raut की बढ़ी मुश्किलें

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग हटाने का लगाया आरोप

केजरीवाल ने अपने संबोधन में एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर के भीतर 40 दिनों के अंदर चोरी की 70 घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सच को छुपाने के लिए वहां की आठ महीने पुरानी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को भी कथित रूप से डिलीट कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हम लगातार इस मामले में कार्रवाई की मांग करते रहे और हमें लगा कि केंद्र में बैठे लोग कुछ कदम उठाएंगे। लेकिन अब यह पूरी तरह साफ हो चुका है कि वे कुछ नहीं करेंगे, क्योंकि इस मामले में उनकी अपनी पार्टी और उनसे जुड़े संगठनों के लोग शामिल हैं। आज पूरा सरकारी सिस्टम चोरों को बचाने में लगा हुआ है।

रामभक्तों से आंदोलन में शामिल होने की अपील

अरविंद केजरीवाल ने देश भर के रामभक्तों से आम आदमी पार्टी के इस अभियान में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज हमने इस आंदोलन की शुरुआत सुंदरकांड के पाठ से की है। ऐसे में हर सच्चे रामभक्त को यह संकल्प लेना चाहिए कि जिन लोगों ने भगवान राम के घर में चोरी और डकैती करने का पाप किया है, जब तक हम उन्हें फांसी की सजा नहीं दिला देते, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

Loading

Back
Messenger