Breaking News

Ahmedabad Plane Crash: टूर पर जाने वाले थे लंदन, आगरा के दंपती की प्लेन क्रैश में हुई मौत

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे के बाद हर तरफ तबाही का मंजर बना हुआ है। अहमदाबाद से लंदन के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। इस विमान में क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग यात्रा कर रहे थे। उड़ान भरने के कुछ मिनट के बाद ही ये विमान क्रैश हो गया। क्रैश होते ही तेज धमाका हुआ और आसमान में धूएं का गुबार देखने को मिला।
 
इस विमान में कई यात्री थे और कुछ विदेशी नागरिक भी थे, जो हादसे का शिकार हुए है। इस हादसे में आगरा का एक दंपत्ती भी सवार हुआ था। आगरा के अकोला कस्बे के रहने वाले नीरज लवानिया व उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया भी एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार हुए थे। लवानिया दंपत्ति को लंदन टूर पर जाना था। हालांकि उड़ान भरते ही ये हादसा हो गया। अहमदाबाद से इन्होंने फ्लाइट इसलिए ली थी क्योंकि नीरज अहमदाबाद के वडोदरा में प्राइवेट नौकरी करते थे।
 
प्लेन क्रैश की दुखद घटना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। उनके घर के लोगों और ग्रामीणों की घटना के बारे में पता चलते ही उनके घर पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने भी सूचना मिलने के बाद नीरज लवानिया के घर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे है।
 
इस घटना के बाद नीरज के भाई सतीश ने बताया कि वो मोबाइल देख रहे थे तभी उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज देखी। इसमें पता चला कि अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई है। इसके बाद उन्होंने अपने भाई की बेटी को फोन किया। इसमें पता चला कि उनके छोटे भाई फ्लाइट से ही लंदन जा रहे थे।
 
सतीश की मानें तो नीरज अहमदाबाद के वडोदरा में एक कंपनी में मैनेजर के पद पर काम कर रहे थे। नीरज की बेटी अहमदाबाद पहुंच चुकी है। फोन पर भी उनसे बात हुई है। बेटी ने बताया कि अभी कुछ नहीं पता चल रहा है। हादसे की सूचना के बाद नीरज के घर पर लोगों की भीड़ पहुंचने लगी है। बता दें कि नीरज की एक ही बेटी है, जो ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है।
 
इस घटना के बाद फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि अहमदाबाद की घटना दिल तोड़ने वाली है। ये घटना होने के बाद पूरा देश हैरान है। प्लेन लंदन जा रहा था, जिसमें 242 लोग सवार थे। ये प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में उनके संसदीय क्षेत्र के नीरज लवानिया उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया भी इसी प्लेन में से लंदन जा रहे थे। 

Loading

Back
Messenger