Breaking News

Uttar Pradesh: चाचा-भतीजे ने एक साथ साधा भाजपा पर निशाना, अखिलेश बोले- लोकतांत्रिक व्यवस्था को तोड़ा जा रहा

विपक्षी दल के नेता जबरदस्त तरीके से भाजपा पर हमलावर रहते हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधते हैं। आज एक बार फिर से अखिलेश यादव ने भाजपा पर प्रहार किया है। अखिलेश यादव के अलावा उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। जब चाचा-भतीजे में दूरी थी, तब शिवपाल यादव भाजपा पर नरम रुख रख रहे थे। हालांकि, आजकल शिवपाल भाजपा पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते।   
 

इसे भी पढ़ें: ‘बिहार कभी धन-दौलत के आगे नहीं बिका’, अटकलों पर बोले जगदानंद सिंह- क्या खरीद-बिक्री से लोकतंत्र चलेगा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा इस तरह के प्रयोग करती रही है। हमें सोचना चाहिए कि भाजपा जो कहती है कि भ्रष्टाचार खत्म होगा, क्या पार्टी तोड़ना भ्रष्टाचार नहीं है? उन्होंने कहा कि यह लगातार लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए है। भारत की राजनीति में किसी ने अगर लोकतांत्रिक व्यवस्था को तोड़ा है तो वह भाजपा है। भाजपा का सफाया होगा। वहीं, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राजनीति का हिस्सा होता है कि किस प्रकार चुनाव लड़ा जाए और इसके लिए हमें रणनीति बनानी है। हमें भाजपा को हराने की रणनीति बनानी है। संगठन को मज़बूत करना है। अखिलेश यादव के साथ बैठ कर हम इस प्रकार की रणनीति बनाएंगे कि भाजपा 2024 में वापस न आ सके। यह चुनाव के समय UCC ला रहे हैं, भाजपा जनता को भ्रमित करने के लिए यह कर रही है। 
 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: JDU में होगी फूट या Nitish फिर से करेंगे NDA का रूख! Bihar में सियासी अटकलें तेज

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्ष को खत्म करना चाहती है, लेकिन विपक्षी दल पूरी तरह से एकजुट हैं और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें रोक नहीं पाएगी। यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा पर विपक्ष को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा, उनका (भाजपा) यही काम है कि विपक्ष खत्म हो, लेकिन विपक्ष मिलकर 2024 में चुनाव लड़ेगा और मजबूती के साथ लड़ेगा। फिर यह (भाजपा) विपक्ष को रोक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा, विपक्ष पूरी तरह से एक है। 

Loading

Back
Messenger